फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश हत्याकांड में सिमरन ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वाजिदपुर गांव के प्रकाश हत्याकांड में फरार चल रही पोती सिमरन ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में वृद्ध प्रकाश की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। मृतक के भतीजे की पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर जमीन के लालच में उसकी हत्या करवाई थी। पुलिस ने भतीज बहू, उसके प्रेमी व गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। इस मामले में मृतक की पोती सिमरन पुत्री स्वर्गीय राजीव फरार चल रही थी। बृहस्पतिवार को सिमरन ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। बड़ौत कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि युवती से कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अब न्यायालय से कस्टडी रिमांड लेकर उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें