बागपत। बिहारीपुर गांव में बच्चों की पिटाई का विरोध करने पर पति ने पत्नी को सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया।
घायल सीमा पत्नी सतपाल, उसकी जेठानी संगीता व जेठ की बेटी शालू निवासी बिहारीपुर हैं। सोमवार सुबह सीमा घर पर बच्चों के साथ बैठी हुई थी। इस दौरान उसका पति सतपाल घर पहुंचा और बच्चों की पिटाई शुरू कर दी। पत्नी ने बच्चों की पिटाई का विरोध किया तो उस पर भी हमला बोल दिया। पत्नी के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर जेठानी संगीता व बेटी शालू वहां पहुंचे तो उनकी लाठी-डंडों से पिटाई की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। सीमा ने पति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।