बड़ौत (बागपत)।
ससुराल वालों ने एक महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की तहरी पर मामला की जांच शुरू कर दी। ऋचा सिसौदिया पुत्री स्वर्गीय हरीश सिसौदिया रामबाग कॉलोनी की रहने वाली है, उसकी शादी 10 जुलाई 2008 में रामबाम के अंकित जैन पुत्र डॉ. राजपाल जैन के साथ हुई, शादी के कुछ साल बाद से ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे, दो फरवरी को उसके पति, ससुर, सांस व ननद ने मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया, उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। पुलिस ने ऋचा सिसौदिया की तहरीर पर पति, सास व ससुर, ननद को रिपोर्ट दर्ज कर उनके खिलाफ रिपोर्ट कर दी।