बड़ौत (बागपत)। नेहरू रोड स्थित कश्यप गली में शुक्रवार की रात में मकान के ताले तोड़कर चोर हजारों की नगदी, जेवर समेत दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। नेहरू रोड पर निर्मला देवी के मकान में बेबी पत्नी लक्ष्यम बेटी के साथ किराये पर रहती है। उसका पांच साल पहले पति से तलाक हो चुका है। होली पर दोनों अपनी रिश्तेदारी मेें गई । शनिवार को जब वह वापस आई तो मकान के ताले टूटे थे और सामान बिखरा था। चोर घर से 45 हजार की नगदी, सोने चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। बेबी ने मामले की तहरीर दी है।