वीडियो वायरल करने वाला आरोपी पकड़ा
बड़ौत। हिंदुओं के बारे में आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।
बता दें कि पिछले माह एक वीडियो वायरल की गई। इसमें हिंदुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस मामले में 30 जनवरी को संजीव निवासी नई बस्ती बड़ौत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर सोंटी गांव के इंतजार को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि आरोपी ने वीडियो वायरल करना स्वीकार किया है। उसे जेल भेज दिया गया है।