बिनौली (बागपत)।
थाना बिनौली क्षेत्र के रंछाड गांव मेें गत दिनों एक युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। तीन दिन पूर्व गांव की एक युवती ने गांव के ही तीन युवकों पर उसके साथ दुष्कर्म और विरोध करने पर उसके भाई के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित युवती ने उसी दिन शाम में फांसी लगाकर आत्महत्या का भी प्रयास किया था। पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म के मुख्य आरोपी कुलदीप पुत्र कलीराम को दादरी मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडे ने बताया कि एक अन्य आरोपी जो फरार चल रहा है उसे भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।