बड़ौत (बागपत)। गुराना रोड पर हुए कातिलाना हमले में शामिल आरोपियों ने धमकी दी है कि यदि फैसला नहीं किया तो पूरे परिवार को गोलियों से भून देंगे, भयभीत परिवार के लोगों ने कोतवाली पर तहरीर दी। गुराना रोड गली नंबर छह में पांच अप्रैल को घर मेें घुसकर आरिफ पुत्र हफीजुद्दीन, बहन शकीला, सारिका, लाली, फिरोज व तीन साल के बच्चे पर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई । अभी तक पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की और हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपियों ने रविवार को धमकी दी है कि या तो फैसला कर लो, नहीं तो परिवार को गोलियों से भून देंगे। इससे परिवार के लोग भयभीत हैं, उन्होंने कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।