बड़ौत (बागपत)। शिकोहपुर गांव में मंगलवार की रात्रि में मलकपुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र बी पर बराबर में लगी ट्यूबवेल पर सो रहे चौकीदार को बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर कांटे की प्लेट व अन्य सामान चोरी किया। अनिल कुमार पुत्र ओमपाल शिकोहपुर गांव का रहने वाला है। वह गन्ना क्रय केंद्र बी पर चौकीदार है। मंगलवार की रात्रि में वह क्रय केंद्र पर लगी ट्यूबवेल पर सो रहा था, तभी बदमाशों ने ट्यूबवेल की खिड़की तोड़कर उसे गन प्वाइंट पर लेकर कहा कि शोर मचाने पर गोली मार देंगे और बदमाश केंद्र से हजारों रुपये का सामान उठाकर ले गए। सुबह उसने मिल के गन्ना अधिकारियों को इसकी सूचना दी और और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।