फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की पत्नि को लेकर युवक हुआ फरार। तीन बच्चो की मां है महिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति मंगलवार को अपने तीन बच्चों को लेकर खेकड़ा थाने में पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा कि वह ट्रानिका सिटी स्थित एक फैक्टरी में कार्य करता है। उसके साथ ही ट्रानिका सिटी निवासी उसका दोस्त भी कार्य करता है। बताया कि दोस्त का उसके घर पर भी आना जाना था। कुछ दिनों से उसकी पत्नी और दोस्त के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पता लगने पर उसने दोस्त का घर पर आना जाना बंद करा दिया, लेकिन उसकी पत्नी और दोस्त हरकतों से बाज नहीं आए। सोमवार की रात में उसकी पत्नी को दोस्त बहला फुसला भगा कर ले गया और बच्चों को भी छोड़ गए। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी को बरामद कराकर दोस्त के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने कहा युवक की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें