बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बताया कि वह खेकड़ा क्षेत्र में एक फैक्टरी में नौकरी करती है। मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे के लगभग वह फैक्टरी से घर लौट रही थी। राष्ट्र वंदना चौक से एक युवक उसका पीछा करने लगा। दिल्ली रोड पर इलाहाबाद बैंक के पास युवक ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। युवती ने आरोपी रिंकू निवासी कोर्ट रोड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया। शराब के नशे में उसने छेड़छाड़ की। उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।