बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के सूजती गांव निवासी मिंटू पुत्र अतरा ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 17 सितंबर की रात को वह खेत में पानी देने के लिए गया था। 18 सितंबर की सुबह वह अपने घर बैठा था, इसी दौरान गांव के चार लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला किया। इसमें वह घायल हो गया । उसने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा विपक्षी से मिलकर उसके खिलाफ ही झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोपी अब उसे मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
तस्कर को गिरफ्तार कर शराब बरामद की
रमाला। पुलिस ने संजू पुत्र जिले सिंह सूप को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन पेटी देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। पुलिस ने उसे जेल भेजा।
अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
दोघट। पुलिस ने योगेंद्र पुत्र सरदार निवासी तवेला गढ़ी को गिरफ्तार कर 20 पव्वे देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद की है। पुलिस ने उसे जेल भेज।
-