बड़ौत। ताराचंद मार्केट में दुकान के आगे लगी ठेली हटाए जाने पर ठेलीवाले ने दुकानदार को चाकू मारकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला, उसने कोतवाली पर तहरीर दी, पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया।
घायल रविंद्र पुत्र ओमकार खेड़ा हटाना गांव का रहने वाला है। उसकी कोताना रोड स्थित ताराचंद मार्केट में बैट्री की दुकान है। शनिवार को उसकी दुकान के आगे एक ठेली वाले ने ठेली खड़ी कर दी। रविंद्र ने उसे कई बार मना किया, लेकिन उसने ठेली नहीं हटाई। बाद में उसने ठेली हटाने को कहा तो ठेली वाले ने रविंद्र को चाकू मारकर घायल कर दिया और वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला, उसने कोतवाली पर तहरीर दी।