बड़ौत (बागपत)। बुधवार को जीआरपी इंस्पेक्टर किरण राज और एसएसआई सत्यवीर सिंह के संयुक्त नेतृत्व में जीआरपी की टीम ने दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेन नंबर 74021, 51910, 51911, 54745 आदि में खिड़कियां पर लटककर सफर करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इसकी सूचना पर ट्रेन में बेटिकट यात्रा करने वालों यात्रियों मेें भी हड़कंप मच गया। इस दौरान दर्जनों युवकों को खिड़कियों पर लटककर सफर करने व बेटिकट यात्रा करने पर पकड़ा गया। हालांकि उन्हें बाद में मात्रभर चेतावनी देकर छोड़ दिया। एसएसआई सत्यवीर सिंह ने बताया कि हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान शुरू किया। पहले दिन मात्र चेतावनी देकर छोड़ दिया। यदि कोई दोबारा से ऐसे ही यात्रा करते पकड़ा गया तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।