फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानों के कुंडल खींचे, महिला के कान फटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव मेें चार-पांच लोगों ने घर में घुसकर एक महिला को मारपीट कर अधमरा कर दिया और उसके कानों के सोने के कुंडल भी खींच लिए, इससे उसके कान फट गए। उनसे रमाला थाने में तहरीर दी। घायल महिला शबाना अशरफाबाद थल गांव की रहने वाली है। उसका पड़ोसियों से ही नाली को लेकर दो दिन पहले विवाद हो गया था। शनिवार को जब उसका पति बिलाल खेत में गया था और शबाना घर पर अकेली थी, तभी चार-पांच लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटकर उसे अधमरा कर दिया और कानों से सोने के कुंडल खींच ले गए। इससे उसके कान फट गए और बाद में उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें