बागपत। विद्युत विभाग की टीम ने मीतली गांव में छापेमारी की। टीम ने 24 ग्रामीणों को बिजली चोरी करते पकड़ा। ग्रामीणों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 33/11 विद्युत उपकेंद्र मीतली के अवर अभियंता अजय सिंह के नेतृत्व में सोमवार को विद्युत विभाग की टीम ने मीतली गांव में छापे मारे। टीम को देखकर बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने विद्युत लाइन से अपने केबल उतार लिए। टीम ने 24 ग्रामीणों को बिजली चोरी करते पकड़ा। इस संबंध में अवर अभियंता ने कोतवाली में मनोज, ओम सिंह, दीपक, अनिल, सोमपाल, मामचंद, पंकज, महेश, अशोक, कपिल, जय सिंह, लखन सिंह, अजीत सिंह, सुशील, रविंद्र, मदन पाल, मैनपाल, विनोद कुमार, कैलाश सिंह, राजेंद्र, सौरभ, सुरेश, रणधीर, मैमपाल निवासी मीतली के खिलाफ बिजली चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।