बागपत। हरियाणा के सोनीपत निवासी सतीश अपने रिश्तेदार दिल्ली निवासी प्रेम शंकर के साथ कार में सवार होकर शनिवार की रात में हरिद्वार जा रहे थे। जैैसे ही दोनों बड़ौली के निकट पहुंचे चलती कार में आग लग गई। सतीश किसी तरह कूद गया, लेकिन प्रेम शंकर खिड़की नहीं खोल सका। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सतीश ने आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह खिड़की का शीशा तोड़ा और प्रेम शंकर को बाहर निकाला। तब तक वह आग से झुलस चुका था। पुलिस की मदद से प्रेम शंकर को बड़ौत के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।