फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच का हंगामा, छात्रा को बरामद कराने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की बरामदगी के लिए कोतवाली घेरी
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली क्षेत्र से अपहृत कक्षा दस की छात्रा की बरामदगी को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र छात्रा को बरामद नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। पुलिस ने जल्दी ही छात्रा को बरामद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र से 16 जून को कक्षा दस की छात्रा का पांच युवक बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गए थे। उसका धर्म परिवर्तन कराकर एक युवक से निकाह कराया गया। छात्रा के माता-पिता द्वारा बेटी की बरामदगी न होने पर आत्मदाह की धमकी देने के बाद पुलिस हरकत में आई और उसने आरोपी पक्ष पर दबाव बनाया। आरोपी पक्ष ने युवकों की गिरफ्तारी से हाईकोर्ट से स्टे ले लिया। पुलिस की एक टीम छात्रा की तलाश में गई हुई है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया और छात्रा की बरामदगी की मांग की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र छात्रा को बरामद नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली, युवा जिला उपाध्यक्ष पवन कोताना, बड़ौत नगर उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें