फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिद पर अड़ी प्रेमिका, प्रेमी के परिवार ने बुलाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिद पर अड़ी प्रेमिका, प्रेमी के परिवार ने बुलाई पुलिस
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रकरण की जानकारी मिलने पर प्रेमी के परिजनों ने निकाह करने से इनकार कर दिया और प्रेमिका के परिवार को मौके पर बुला लिया। परिजनों ने प्रेमिका को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह निकाह करने की जिद पर अड़ी रही। इसे लेकर पंचायत हुई। जब प्रेमिका नहीं मानी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रेमिका को कोतवाली ले गई। पुलिस न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराएगी।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात प्रेमिका घर से निकलकर दूसरे मोहल्ले में अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी से निकाह करने की जिद करने लगी। प्रेमी के परिजनों ने निकाह करने से इंकार कर दिया और वापस घर जाने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं मानी। इस पर प्रेमिका के परिजनों को मौके पर बुलाया गया। परिजनों ने भी बेटी को समझाने की कोशिश की। फिर भी वह निकाह की जिद पर अड़ी रही। बाद में मोहल्ले के लोगों की पंचायत हुई। इसमें सभी ने प्रेमिका को समझाया कि यह निकाह नहीं हो सकता। लेकिन उसने घर जाने से इंकार कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमिका को कोतवाली ले गई। पुलिस ने उसे पूछताछ की। उसने कहा कि वह प्रेमी से निकाह करना चाहती है। लेकिन परिजन विरोध कर रहे है। पुलिस का कहना है कि उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रेमिका की उम्र के बारे भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
अपहरण के बाद एक घर में मिली किशोरी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से 14 वर्षीय किशोरी का तीन युवक अपहरण कर ले गए। शुक्रवार सुबह तीन बजे परिजनों को किशोर घर में नहीं मिली तो उन्होंने उसकी तलाश की। किशोरी एक घर में मिली। पुलिस पहुंची और किशोरी को कोतवाली ले गई। इस संबंध में किशोरी के पिता ने शाह आलम समेत तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में अपहरण व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें