फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की बरामद को एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी की बरामद की मांग को लेकर हिंदू रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। साथ ही थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण हिंदू रक्षक दल के प्रदेश संयोजक अमित प्रजापति के नेतृत्व में एसपी दफ्तर पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा गांव से छह जुलाई को चाचा के घर आई किशोरी का तीन युवक अपहरण कर ले गए । परिजनों ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने किशोरी को बरामद करना तो दूर, रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराई। आरोपी युवक एक विशेष समुदाय के बताए गए हैैं। अमित प्रजापति ने कहा कि मामला लव जेहाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा यदि किशोरी को शीघ्र बरामद नहीं किया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। एसपी जयप्रकाश ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इनमें संजीव, राजेंद्र, श्रवण, अतुल, अनिल, राजेश, ज्ञानवती, पवन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें