धनोरा में संघर्ष दो महिलाओं समेत चार घायल
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के धनोरा सिल्वर नगर गांव में मामूली कहासुनी को लेकर एक ही कुटुंब के दो पक्षों में लाठी डंडों और धारदार हथियारों से संघर्ष हुआ। संघर्ष में दोनों पक्षों के दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धनोरा सिल्वर नगर गांव में रविवार देर शाम एक ही कुटुंब के हकीमू और यामीन पक्ष की महिलाओं के बीच मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गए। उनमें लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में एक पक्ष से साइन, हकीमू, दूसरे पक्ष के इंतजार और रानी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। सभी घायलों को उपचार के लिये सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यहां साइन की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिये रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।