बागपत। गौरीपुर निवासी ओमप्रकाश ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 28 जून को उसका बेटा अंशुल बागपत में डॉक्टर के पास दवाई देने गया था। यहां पर पाली गांव निवासी सचिन ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की थी। इतना ही नहीं उसका जमीन पर नाक रगड़वाई गई थी। इस मामले में पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी लगाकर पीड़ित को मारने की धमकी दे रहे हैं। बेटे ने स्कूल जाने भी छोड़ दिया है। पीड़ित परिवार भयभीत है। उसने एसपी से कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो