फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्तों ने गला दबाकर की थी अजय की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दोस्तों ने गला दबाकर की थी अजय की हत्या
विज्ञापन


बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के गोपालपुर खड़ाना गांव में डेढ़ माह पहले अजय उर्फ मोंटी की हत्या पेशगी के रुपये न लौटाने पर दो दोस्तों ने गला दबाकर की थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
एसपी जयप्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि 25 अप्रैल 2018 को ओमवीर निवासी गोपालपुर खड़ाना के खेत में उसके ही बेटे अजय उर्फ मोंटी का फांसी लगा शव पेड़ पर लटका मिला था। इस मामले में पिता ने रमाला थाने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर विनोद और कोमल निवासी गोपालपुर खड़ाना के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी विनोद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अजय उर्फ मोंटी ने कोमल से 30 हजार रुपये भट्ठे पर काम करने के लिए पेशगी के रूप में लिए थे। अजय भट्ठे वालों से रुपये ले लेता था और इन्हें रुपये नहीं देता था। 24 अप्रैल की शाम गोपालपुर खड़ाना में निरंजन के नलकूप पर विनोद, कोमल और अजय ने साथ में शराब पी। झगड़े के दौरान कोमल और विनोद ने अजय की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को उनके ही नलकूप पर शीशम के पेड़ से फांसी पर लटका दिया था। इस मामले में आरोपी कोमल फरार है। उसे पकडने के लिए पुलिस दबिशें दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
परिवार को फंसाने की मंशा से लटकाया था शव
बागपत। पकड़े गए आरोपी विनोद ने बताया कि 24 अप्रैल की शाम को मृतक अजय पांच-छह महीने में अपने घर आया था। रास्ते में कोमल मिला और उसे शराब पिलाने के बहाने खेत में ले गया। कोमल ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके ही शॉल से फांसी का फंदा लगाकर शव को पेड़ पर लटका दिया। उसकी हत्या में परिवार के लोगों को फंसाने के उद्देश्य से उनके ही खेत में शव लटकाया गया था, ताकि ऐसा लगे की परिजनों ने हत्या कर शव यहां पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया था। थाने से पुलिस ने अजय की हत्या के बाद आरोपी विनोद को पूछताछ के लिए उठाया था। लेकिन अगले दिन उसे छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि अजय ईंट भट्ठों पर भराई का काम करता था। कोमल ईंट भट्ठों पर लेबर ठेकेदार है। उसने कोमल के अलावा कई ठेकेदारों से हजारों रूपये की पेशगी ले रखी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें