बड़ौत (बागपत)।
नगर की एक कॉलोनी में घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग की सूचना पर घंटों पुलिस दौड़ती रही, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली।
नगर के एक मोहल्ले में मंगलवार को शाम के समय एक युवक की घुड़चढ़ी हो रही थी, किसी ने पुलिस को सूचना दी कि घुड़चढ़ी मेें हर्ष फायरिंग हो गई। सूचना पर हर्ष फायरिंग करने वाले की तलाश मेें पुलिस घंटों घूमती रही ,लेकिन उन्हें कुछ सुराग हाथ नहीं लगा। एसएसआई रमेश सिंह सिंघु ने बताया कि किसी ने हर्ष फायरिंग की झूठी सूचना दी थी, जांच के बाद यह सूचना झूठी पाई गई। फिर भी पुलिस इस मामले मेें जांच में जुटी हुई है।