रमाला (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय मासूम बच्ची से रेप के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक परिवार सहित भट्ठे पर मजदूरी करता है। दो दिन पूर्व वह गांव में अकेला घर पर आया हुआ था। पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची को घर में झाडू लगाने के बहाने बुलाया और उसके साथ रेप किया। आरोपी बच्ची को बदहवास हालत में घर पर ही छोड़कर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी अनवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया।