बागपत। गौरीपुर गांव में महिला के भाइयों ने जेठ को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर घर से हजारों रुपये की नगदी भी उठा ले गए हैं। इस संबंध में कोतवाली पर तहरीर दी।
गौरीपुर निवासी सराजुद्दीन के बेटे मतलबू का निकाह 9 साल पहले बुढ़ाना निवासी वकीला के साथ हुआ । मतलबू कबाड़ी का काम करता है। सोमवार को उसने अपनी पत्नी को किसी बात को लेकर थप्पड़ मार दिया। पत्नी ने मायके में अपने भाई को फोन कर सूचना दी। सूचना पर भाई समेत 4-5 युवक गौरीपुर गांव पहुंचे। इस दौरान मतलूब घर पर नहीं था। उसका भाई महबूब घर पर मौजूद था। उन्होंने महबूब को पकड़ लिया और उसकी लात-घूंसे से जमकर पिटाई की। आरोप है कि हमलावर घर से 33 हजार रुपये की नगदी उठाकर ले गए और बहन को भी अपने साथ ले गए। इस संबंध में महबूब ने 4-5 युवकों के खिलाफ तहरीर दी।