चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रह्लादपुर गांव स्थित पूर्व यमुना नहर पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी चालक कार को छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने कार की चेकिंग की तो कार में से 17 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने कार और शराब को कब्जे में लेकर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।