फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकारी में अधिवक्ता का बेटा रहस्यमय ढंग से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। मुकारी गांव में बच्चे के जन्म दिन पर आयोजित जागरण में गया अधिवक्ता का आठ साल का बेटा लापता हो गया। वह कक्षा दो का छात्र है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस छात्र की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

मुकारी गांव निवासी अधिवक्ता अमित त्यागी का बेटा राजा उर्फ देव (8) पब्लिक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को पड़ोस के ही एक बच्चे का जन्मदिन था। बच्चे के परिजनों ने जन्म दिन पर माता का जागरण कराया । छात्र राजा उर्फ देव देर शाम जागरण देने के लिए चला । इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। उन्हें जानकारी मिली की कि देव जागरण से प्रसाद लेकर चला गया है, लेकिन रास्ते से ही रहस्यमय ढंग से गायब हुआ है। परिजनों ने उसे आसपास तलाश किया ,लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। छात्र के अपहरण की आशंका जताई है। दूसरी तरफ कार्यवाहक बालैनी थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने कहा छात्र की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें