बिनौली (बागपत)।
बरनावा गांव निवासी धनुषपाल पुत्र जगमेहर कश्यप की दाहा मार्ग पर लक्ष्मी जनसेवा केंद्र के नाम से इंटरनेट कैफे की दुकान है। सोमवार की रात में करीब 10 बजे कैफे संचालक दुकान बंद कर घर चला गया। रात्रि में पड़ोस के एक ग्रामीण ने दुकान से धुआं व आग की लपटे निकलती देखी। पड़ोसी ने आग लगने की सूचना दुकान स्वामी को दी। सूचना पर धनुषपाल मौके पर पहुंचा । ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखे दो लेपटॉप, इन्वर्टर, बैट्री, प्रिंटर, फोटो स्टेट मशीन, कुर्सी, मेज, काउंटर आदि सहित करीब डेढ़ लाख का सामान जल गया। पीड़ित दुकान स्वामी ने किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगाने की आशंका जताकर थाने में तहरीर दी । थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।