बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में महिला का कान काटने के मामले में आरोपी देवर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी महिला खुर्शीदा मंगलवार को गली से होकर गुजर रही थी। रास्ते में पशु बंधे थे। उसके देवर ने पशु की पूंछ पर पैर रखने का आरोप लगाकर गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। महिला के मुताबिक उसका पैर पूंछ पर नहीं रखा । विरोध करने पर आरोपी ने दराती से उस पर हमला कर दिया । इससे उसका नाक कट गया । बचाव में आई उसकी बेटी सोनिया, बेटे रुस्तम और पुत्रवधू समरीन के साथ भी देवर सहित अन्य परिजनों ने मारपीट की। आरोपी धमकी देकर चले गए। घायल खुर्शीदा का सीएचसी में इलाज हुआ। इस वारदात की कोतवाली में शिकायत की। इस मामले में आरोपी इलियास, शौकीन और महिला फरजाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।