बागपत। मुगलपुरा मोहल्ला निवासी महिला को पालतू कुत्ते ने काट लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी । बागपत के मोहल्ला मुगलपुरा निवासी महिला हनीफा ने पुलिस को बताया कि वह 20 सितंबर को गली से गुजर रही थी। इसी दौरान नई बस्ती के रोहताश के एक पालतू कुत्ते ने उसको काट लिया। जो उस समय गली में घूम रहा था। उसने अस्पताल में इलाज कराया। इस संबंध में कहने पर आरोपी व्यक्ति, उसके साथ गाली-गलौज कर झगड़े पर उतारू हो गया। उसने उसको धमकी भी दी। उसकी तहरीर पर कोतवाली में आरोपी रोहताश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।