बड़ौत (बागपत)। मोहन पुत्र सुलतान की घट्टा बाजार में खिलौने की दुकान है। शनिवार की दोपहर अचानक शॉट सर्किट से दुुकान में आग लग गई और आग की लपटे निकलने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने पानी आदि डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 70 हजार के लगभग सामान जल गया। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने जानकारी ली। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी।