चांदीनगर (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी की इज्जत लूटने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
पीड़ित किशोरी के भाई ने पुलिस को बताया उसकी बहन शनिवार शाम घर में थी। इसी दौरान पड़ोस का ही युवक घर में घुस आया। आरोपी ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य लोग आ गए। आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। उसकी तहरीर पर आरोपी युवक दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। थाना पुलिस ने कहा आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।