खेकड़ा (बागपत)। शहर में वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में एक छात्र घायल हो गया। साथी छात्रों ने घायल का चिकित्सक के यहां इलाज कराया। मंगलवार सुबह करीब दस बजे जैन कालेज मार्ग पर छात्रों के दो गुटों के बीच पूर्व में हुई कहासुनी को लेकर संघर्ष हो गया। छात्रों में जमकर लाठी डंडे, बेल्ट व लात घूंसे चले। इसमें शहर निवासी छात्र अंकित को चोट आई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्षों के छात्र फरार हो गए। घायल छात्र अंकित को साथी छात्रों ने इलाज के लिए चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। देर शाम समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी।