फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक, तमंचे, कारतूस सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस ने रात्रि में खैला मोड़ से ग्राम औसिक्का और बागपत निवासी दो युवकों को चोरी की बाइक, तमंचे एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान किया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि थाना पुलिस क्षेत्र में रविवार की रात में गश्त कर रही थी। इसी दौरान खैला मोड़ पर बाइक पर सवार हो युवक संदिग्ध हालत में मार्ग से गुजर रहे थे। दोनों युवक पुलिस को देख बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया और थाने लाया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस व एक बिना नंबर प्लेट की दिल्ली से चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस पूछताछ में पकडे़ गए युवकों ने अपने नाम तौफीक निवासी औसिक्का और आंसू बागपत बताया। पुलिस ने सोमवार को दोनों युवकों का खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर चालान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें