फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालैनी में युवती से छेड़छाड़, मनचले को धूना

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। बस स्टैंड पर लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे मनचले की लड़की और अन्य ग्रामीणों ने धुनाई की। मनचले की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाद में माफी मांगने पर मनचले को छोड़ दिया।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर के समय जानी थाना क्षेत्र की एक लड़की बालैनी में आई, जब वह वापस जाने के लिए बालैनी स्टैंड पर खड़ी हुई तो मनचला उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। काफी देर तक तो लड़की ने उसको अनसुना कर दिया, लेकिन जब वह नहीं माना तो लड़की ने उसे पकड़कर उसकी धुनाई शुरू कर दी। इससे देखकर भीड़ एकत्र हो गई और उन्होंने भी मनचले की धुनाई की। बाद में माफी मांगने पर मनचले को छोड़ दिया, किसी ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया जो जमकर वायरल हो रहा है। ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बारे में बालैनी थानाध्यक्ष वी के सिंह ने कहा मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें