मां की हत्या में फैसला न करने पर दी धमकी
बड़ौत। मां की हत्या मेें शामिल आरोपियों के परिजनों द्वारा फैसला करने की धमकी दे रहे है और फैसला न करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। वैशाली निवासी रामबाग कालोनी ने शिकायत मेें बताया है कि रविवार को बारह बजे के पास पांच लोग उनके घर पर आए और उन्होंने घर पर आकर मुझे धमकी देते हुए दरवाजा खुलाया। उस समय वे बाजार गए हुए थे। उन्होंने धमकी दी कि तुम इस हत्या के मामले में फैसला कर लो, वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा। हम तुम्हारे मकान पर कब्जा कर लेंगे और तुम्हारे पिता व भाई का पता नहीं चलेगा। गाड़ी में आए इन लोगों के पास हथियार भी थे। उनका भाई देव इस मामले मेें मुख्य गवाह है। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी 2018 को उसकी मां गीता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले मेें पिता विपिन को झूठा फंसाया गया है, वे जमानत पर आए हुए हैं।