फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 40 पेटी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में बली फाटक के पास से पुलिस चेकिंग कर रही थी। सामने से आ रही कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक कार को लेकर भाग लिया। पुलिस ने पीछा कर कार को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार से 40 पेटी देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। पुलिस ने शराब तस्कर राहुल पुत्र बलराम निवासी संतोषपुर को गिरफ्तार किया। वहीं महनवा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने वीर सैन उर्फ ननुवा पुत्र कर्म निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 पव्वे देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद की। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें