खेकड़ा (बागपत)।
थानाप्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि शनिवार की सुबह दिल्ली सहारनुपर हाईवे स्थित पाठशाला पुलिस चौकी पर पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थे। तभी पुलिस को एक काले रंग की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को चेकिंग के लिए रोका और तलाशी लेने पर कार से हरियाणा मार्का अवैध देसी शराब की 12 पेटी बरामद की। साथ ही कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली। पुलिस कार सहित शराब तस्कर को थाने ले आई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम वीरेंद्र निवासी लोनी बताया। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को चालान किया।