बड़ौत (बागपत)। बड़ौली गांव मेें रास्ते के विवाद को लेकर कुटुंबी लोगों ने एक घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों मेें मांगे पुत्र सुरते, उसका बेटा अंकुर व पुत्रवधू सोनम बड़ौली गांव के रहने वाले हैं। मांगे का अपने कुटुंबी के साथ विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को इसी विवाद के चलते चार-पांच लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी।