बागपत। नगर पालिका परिषद बागपत के अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी अनिल वशिष्ठ घर वापस लौट आए हैं। टटीरी में होटल के पास से शनिवार की रात साढ़े नौ बजे के लगभग पाबला गांव निवासी अनिल वशिष्ठ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। उनके छोटे भाई सुनील वशिष्ठ ने गुमशुदगी दर्ज कराई । रविवार की रात में अनिल वशिष्ठ घर वापस लौट आए। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि वह पहले भी तीन बार इसी तरह से लापता हो गए थे। उसे पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन उसने बात करने से इंकार कर दिया। पुलिस को घर पर बयान लेने के लिए भेजा गया है।