फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के बेटे को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नकाबपोश दो युवकों ने भाजपा नेता के बेटे को दौड़ा - दौड़ाकर पीटा। इससे छात्र बेहोश हो गया। बाद मेें हमलारोपी घायल को मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां के चिकित्सकों ने घायल छात्र को जिला अस्पताल रेफर किया। भाजपा नेता के बेटे पर सरे आम हमला करने की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
घायल अक्षय बीए का छात्र है, वह ककौर गांव का रहने वाला है। उसके पिता वेद पाल उपाध्याय भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और छपरौली विधान सभा का चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ चुके हैं। अक्षय बृहस्पतिवार को बड़ौत के डिग्री कॉलेज में बीए की परीक्षा देने आया । जब वह शाम के समय परीक्षा देकर अपने गांव ककौर जाने के लिए बाजार से बस स्टैंड की ओर जा रहा था, तभी नकाबपोश दो युवक मिले और उन्होंने बेल्टों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। जब वह जान बचाकर भागा तो आरोपियों ने उसे दौड़ा - दौड़ाकर पीटा। बाद मेें वह बेहाश होकर गिर गया। इसके बाद हमलारोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना पर गश्ती पुलिस ने बेहोश हाल में अक्षय को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता के बेटे पर सरे आम हमला करने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। बेटे पर हमले की सूचना मिलते ही भाजपा नेता वेद पाल उपाध्याय कोतवाली पहुंचे और हमले के आरोपियों के खिलाफ अज्ञात मेें रिपोर्ट दर्ज कराई। सीएचसी के चिकित्सकों ने घायल अक्षय को जिला अस्पताल रेफर किया। इस घटना की सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधु सूदन शास्त्री, युवा जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली व अन्य हिंदू संगठनों व भाजपा कार्यकर्ता सीएचसी में पहुंचे और पुलिस से हमल के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस के अनुसार छात्र के बेहोश होने के कारण हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें