बड़ौत (बागपत)।
बिजरौल रोड पर बाइक पर सवार दो युवक एक युवक का मोबाइल छीन ले गए। पीड़ित कपिल बिजरौल गांव का रहने वाला है। वह शनिवार को शाम के समय बिजरौल रोड पर किसी कार्य के लिए आया । जब वह पैदल गांव के लिए बस स्टैंड की ओर चला तो उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह फोन सुनने लगा। तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और वे उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। युवक के शोर मचाने पर क्षेत्र के लोगों ने युवकों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। कपिल ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। ब्यूरो