बड़ौत (बागपत)। कोतवाली के एक गांव में 12 वर्षीय मंदबुद्धि बालिका के साथ दुराचार के मामले मेें पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। कोतवाली के एक गांव के व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 12 वर्षीय बालिका मंदबुद्धि है। गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है और बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। ब्यूरो