छपरौली (बागपत)। छपरौली की पट्टी धंधान निवासी विनोद पुत्र इंद्रजीत ने बताया कि वह बाजार से अपने घर जा रहा था। थाने के पास तीन युवकों ने उसे रोक लिया और गले मेें चादर से फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर उससे नौ हजार रुपये की नगदी भी लूट कर ले गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। उसने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है ।