फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर निर्माण को लेकर बावली गांव में तनावपूर्ण स्थिती बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली गांव के पंचायत घर में शिव मंदिर निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। तनावपूर्ण स्थिति को देखकर एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है और निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बावली गांव के पंचायत घर में गांव के ही एक पक्ष शिव मंदिर निर्माण कराना चाहता है, यहां पर शिव की पिड़ली थी और साधु भी रहते थे, लेकिन दूसरा पक्ष मंदिर निर्माण के विरोध में है, उनका कहना है कि यह पंचायत घर है, यहां पर शिव मंदिर का कोई स्थान नहीं है और न ही मंदिर बनाने की कोई स्वीकृति है। इसको लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को गांव भेजकर मंदिर निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी के नेतृत्व में काफी संख्या मेें लोग तहसील पहुंचे और मंदिर निर्माण कराने की मांग उठाई। इसमें अमित, अंकित, हिमांशु, विवेक, अनिल राठी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें