बिनौली। थाना क्षेत्र के जिवाना गांव के जंगल में शुक्रवार की रात में चोरों ने एक सरकारी नलकूप सहित 10 नलकूपों पर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने जिवाना गुलियान गांव के जंगल में कृष्ण पाल, हरखियाल, अशोक, सतबीर, हरबीर, यशपाल, रामपाल, होशियार, सुखपाल, बेहु, रमेश पाल, रंधीरे आदि के नलकूपों से कटआउट, स्टार्टर, केबिल आदि लाखों की कीमत का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा चोरों ने एक सरकारी नलकूप से भी सामान चोरी किया। आय दिन नलकूपों से हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान किसानों ने शनिवार को एसओ से मुलाकात की और चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की। किसानों का कहना है कि नलकूप से सामान चोरी होने के बाद काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इंस्पेक्टर देवेंद्र विष्ट ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।