फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना खादर में पॉकलेन से खनन पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना खादर में पॉकलेन से खनन पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

बागपत/खेकड़ा। यमुना खादर में एनजीटी के नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे खनन पर ग्रामीण विरोध पर उतर आए। निवाड़ा और सांकरौद में ग्रामीणों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि गैर कानूनी तरीके से खनन किया जा रहा है। सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। ग्रामीणों का कहना था कि नियम विरूद्ध खनन किया गया तो विरोध होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात अवैध खनन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने निवाड़ा में हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि खनन का पट्टा गौरीपुर के नाम से आवंटित है। खनन ठेकेदार यमुना में पानी आने के बाद पहले हरियाणा के सोनीपत की तरफ खनन करने लगे। वहां के प्रशासन ने रोक लगाई तो निवाड़ा के रकबे में खनन शुरू कर दिया गया। रात के करीब साढे नौ बजे ग्रामीण खनन स्थल पर पहुंच गए और विरोध किया। ग्रामीण मशीनों पर चढ़ गए और कहा कि खनन नहीं होने दिया जाएगा। उधर, खेकड़ा क्षेत्र के सांकरौद में भी ग्रामीणों ने मशीनों से खनन का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि खनन ठेकेदारों ने पॉकलेन यमुना खादर में उतार दी है, जबकि मशीनों से खनन पर पूरी तरह से रोक है। आक्रोशित ग्रामीणो ने यमुना खादर मे पहुंचकर हंगामा किया और मशीनो को बंद करा दिया। ठेकेदार पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनो पक्षो में तीखी नोक झोक हुई। सीओ खेकड़ा ने यमुना खादर मे पहुंच ग्रामीणों को समझा बुझा शांत किया। मशीन मालिकों को अविलंब वहा से मशीने हटाने के कडे निर्देश दे बडी मशीनों से खनन करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनीं दी। साथ ही खनन करने वाली दो मशीनो एवं डंफर को पकड्कर थाने भिजवाया। ग्रामीणों का कहना था कि निर्धारित पट्टे पर पॉकलने मशीनो के बजाए फावड़े से ही बालू भरने की अनुमति है। सीओ वंदना शर्मा एवं थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा कि कानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें