चांदीनगर (बागपत)। क्षेत्र के रटौल गांव में रविवार की रात में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बैल पर गिर गया। करंट से उसकी मौत हो गई। बिजेन्द्र पाल ने बताया कि रविवार शाम वह अपने बैल को घर के बाहर बांधकर चला गया । रात में करीब दो बजे सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन का तार टूटकर बैल पर गिर गया। करंट की चपेट में आकर बैल ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना डायल 100 पर दी। मौके पर लोग एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजलीघर से संपर्क करने के बाद लाइन को कटवाया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की। बताया लाइन जर्जर हो गई है, कई बार तारों को बदलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की। इसमें सहजाद, चांद, सुनील, मनोज प्रजापति, साबू, अरविंद, बलेश्वरी, नत्थो, कस्तूरी देवी आदि रहे। ब्यूरो