फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की बाइक उठा ले गए युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बागपत ब्लॉक के सामने कार की टक्कर से बाइक युवक घायल हो गया। इसी दौरान दो युवक घायल की बाइक लेकर भाग गए। उसने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

बागपत निवासी सुनील कश्यप पुत्र सुभाष कश्यप ने बताया कि शुक्रवार की शाम पांच बजे दिल्ली रोड स्थित खंड विकास कार्यालय के पास अपने तेहरे भाई सचिन की बाइक लेकर खड़ा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। वह घायल अवस्था में जमीन पर लेटा था कि तभी पीछे से दो अज्ञात युवक आए और उसकी बाइक लेकर भाग निकले। उसने शोर मचाया, लेकिन किसी ने उन्हें पकड़ने की कोशिश नहीं की। उसने कोतवाली में अज्ञात युवकों के खिलाफ बाइक चोरी करने तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें