फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

नया गांव हमीदाबाद में छत से गिरकर घायल हुए विनोद की मेरठ अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नयागांव हमीदाबाद निवासी विनोद (38) पुत्र ईश्वर सहकारी चीनी मिल बागपत में मजदूरी करता था। दो जून की रात वह छत से गिरकर घायल हो गया था। मेरठ के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। उसकी मौत पर परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। परिजनों ने यमुना नदी पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पिता ईश्वर सिंह ने बताया कि विनोद के दो बेटे व दो बेटी है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मजदूर कर वह परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें